
उत्तराखंड में विद्युत परियोजना में अदाणी समूह के लिए 86 में 84 शर्तें बदली गईं: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 17 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तराखंड में 1,320 मेगावाट की प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजना को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि परियोजना से संबंधित निविदा प्रक्रिया की कुल 86 में से 84 शर्तें बदल दी गईं ताकि अदाणी समूह की कंपनी को फायदा मिल सके।पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो उपक्रमों (पीएसयू) की संयुक्त कंपनी से परियोजना छीनकर अदाणी समूह को दिए जाने के कारण राज्य के बिजली उपभोक्ताओं पर 25 साल में करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले में किरण बेदी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया
नयी दिल्ली: 17 सितंबर (भाषा) पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर सत्य निकेतन में एक छात्रावास की इमारत ढहने के मामले में उन्हें पक्षकार बनाए जाने का अनुरोध किया।इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर छात्र थे।
केंद्र, दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने हालांकि बेदी की याचिका का विरोध किया और आपत्तियां दाखिल करने के लिए समय मांगा।मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने विधि अधिकारी से कहा, ‘‘आप क्या जवाब दाखिल करेंगे? वह देश की एक जिम्मेदार नागरिक हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव है। यह मामला व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है।’’सत्य निकेतन स्थित इमारत छह सितंबर को मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई थी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गये थे।अदालत ने कहा था कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि इसने अपर्याप्त आवास सुविधाओं (जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय या सरकार द्वारा संचालित छात्रावास शामिल हैं), छात्रों की सुरक्षा और संरक्षा, तथा ऐसे पीजी आवासों को विनियमित करने के लिए एमसीडी और अन्य अधिकारियों द्वारा उठाए गए नाकाफी उपायों को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 95.94 पर
मुंबई: 17 सितंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 95.94 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया कारोबार के दौरान एक समय 96 के स्तर से नीचे चला गया था।
रीवा में डॉ. सोनल सेवाएं 16 सितंबर 2026 के अपरान्ह से समाप्त उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई
भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 17, 2026, रीवा में मरीज के उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं पर जांच के उपरांत कड़ी कार्रवाई की गई है। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं 16 सितंबर 2026 के अपरान्ह से समाप्त कर दी गई हैं। डॉ. अग्रवाल के विरुद्ध मरीजों को नर्सिंग होम जाने के लिए बाध्य करने संबंधी शिकायत पर गठित उच्च स्तरीय समिति की जांच में दीर्घशास्ति हेतु अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। प्राप्त स्पष्टीकरण एवं जांच प्रतिवेदन के परीक्षण के बाद कार्यकारिणी समिति के संकल्प के आधार पर मध्यप्रदेश स्वशासी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयीन शैक्षणिक आदर्श सेवा नियम, 2018 के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। आदेशानुसार डॉ. अग्रवाल भविष्य में किसी भी शासकीय/स्वशासी सेवा के लिए अनर्ह होंगी।
कल्पना मिश्रा मृत्यु में निलंबित बट्टी शहडोल में
श्रीमती कल्पना मिश्रा की प्रसव के दौरान रीवा में हुई मृत्यु के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा गठित जांच समिति की कार्यवाही के अनुक्रम में अथर्व ब्लड सेंटर से संबंधित औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी को निलंबित किया गया है। श्री बट्टी को गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला शहडोल निर्धारित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
नयी दिल्ली: 17 सितंबर (भाषा) भारत में अमेरिकी दूतावास ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी और भारत-रूस के बीच ‘‘विशेष’’ साझेदारी को मजबूत करने में उनके ‘‘व्यक्तिगत योगदान’’ की सराहना की।

