
अयोध्या चढ़ावा चोरी; एसआईटी 25 सितंबर तक दाखिल करेगी आरोपपत्र:
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय को सोमवार को बताया गया कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच कर रही अदालत द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) 25 सितंबर तक या उससे पहले पहला आरोपपत्र दाखिल करेगी।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद से कानूनी तौर पर तय 90 दिन की समय-सीमा जल्द ही खत्म होने वाली है।
ओएनजीसी को ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला गैस भंडार
नयी दिल्ली: 21 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने सोमवार को कहा कि उसे ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक पाए जाने पर इस खोज का तेजी से विकास और दोहन किया जा सकता है।ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने बयान में कहा कि कंपनी ने गहरे समुद्री अन्वेषण अभियान ‘समुद्र मंथन’ के तहत कोणार्क से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी अपतटीय बेसिन के ‘एमएन-डीडब्ल्यू18-1-एच-डी’ कुएं में 18 सितंबर को यह खोज की।
रिश्वत मांगने में शिवराज ने विपणन अधिकारी को किया निलंबित

