
महिला क्रिकेट , 2026 एशियाई खेलों में भारत को पहला गोल्ड
निशिन: 22 सितंबर (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बनने का जश्न मनाते हुए मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर उठते हुए देखने से बड़ा एहसास कोई नहीं है।हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ महाद्वीपीय दबदबा कायम रखा।
महिला क्रिकेट टीम का दबदबा कायम, 2026 एशियाई खेलों में भारत को पहला गोल्ड दिलाया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर महाद्वीप में अपना दबदबा फिर से साबित किया। टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए फाइनल में अपनी चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त दी।हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का यह गोल्ड मेडल मौजूदा टूर्नामेंट में भारत का पहला गोल्ड था। शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 217 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा।
स्मृति मंधाना ने हमेशा की तरह शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष (22 गेंदों में 48 रन) ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके भारत का स्कोर 3 विकेट पर 216 रन तक पहुंचाया, जो एशियाई खेलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।जब भारत ने इतना बड़ा रिकॉर्ड स्कोर बना लिया, तो मैच का नतीजा लगभग तय हो गया था।
श्रीलंका की सारी उम्मीदें कप्तान चमारी अथापथु (21 गेंदों में 29 रन) पर टिकी थीं, लेकिन वह अकेले भारतीय टीम का मुकाबला नहीं कर सकीं। भारतीय स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के आगे श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ही सिमट गई।शेफाली वर्मा (48 रन और 2/3 विकेट) ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जबकि दीप्ति शर्मा (3/6) और श्री चरानी (2 विकेट) ने भी हमेशा की तरह विकेट चटकाए। एकतरफा रहे इस फाइनल में भारत का पलड़ा भारी रहा।भारत इस खिताब का प्रबल दावेदार था और टीम ने टूर्नामेंट के दौरान तीन शानदार जीत हासिल करके उम्मीदों को बखूबी पूरा किया।इस महीने की शुरुआत में हुए एशिया कप की तरह ही, फाइनल में भी श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा और वे अपनी चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी टीम का मुकाबला नहीं कर सके।
हिमालयी क्षेत्र में हाल की घटनाएं शुरुआती चेतावनी प्रणाली की जरूरत को दर्शाती हैं : पाटिल
नयी दिल्ली: 22 सितंबर (भाषा) केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने मंगलवार को कहा कि हिमालयी क्षेत्र में हाल की घटनाओं और 2023 में सिक्किम में आई आपदा से जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते जोखिमों का पता चलता है जो कि जल निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, समय पर पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने और ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत को दर्शाता है।पाटिल ने यहां स्थित भारत मंडपम में नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के आयोजन की विषयवस्तु ‘जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन’ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है क्योंकि जलवायु परिवर्तन तेजी से जल चक्र को बदल रहा है।
अयोध्या मंदिर में अनधिकृत निकासी के 105 मामलों का एसआईटी रिपोर्ट में उल्लेख
नयी दिल्ली: 22 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने इस बात का संज्ञान लिया है कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मंदिर के गिनती कक्ष से मुद्रा की अनधिकृत निकासी या उसे छिपाने के 105 मामलों की पहचान की है।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने अदालत द्वारा नियुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट का अवलोकन किया। हालांकि, एसआईटी को ‘‘200 किलोग्राम चांदी की ईंटों, 38.288 किलोग्राम चांदी की ईंटों, चांदी के हार, चरण पादुका और रामचरितमानस से संबंधित चढ़ावे’’ के रखरखाव में कोई विसंगति नहीं मिली।
देश में श्रमिकों को सबसे कम वेतन है, शारीरिक श्रम को महत्व नहीं देता: उच्च न्यायालय
नयी दिल्ली: 22 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि देश में श्रमिकों को ‘‘सबसे कम पारिश्रमिक’’ मिलता है और उनके शारीरिक श्रम को महत्व एवं सम्मान देने में समाज नाकाम रहा है।उच्च न्यायालय की यह टिप्पणी एक व्यक्ति की अपील पर सुनवाई के दौरान आई। व्यक्ति ने एक श्रमिक पर हमला करने के मामले में अपनी सजा और पांच साल की जेल की सजा को चुनौती दी थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब पीड़ित व्यक्ति सोने की कोशिश कर रहा था और उसने दोषी एवं अन्य लोगों द्वारा किये जा रहे शोर-शराबा को लेकर आपत्ति जताई थी।
खुले में मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर 1,500 रुपये का जुर्माना
सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के तहत नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशन में रविवार को खुले में मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम द्वारा भूसा तिराहा, सोहागपुर के पास खुले में मछली विक्रय करने वाली दुकानों को बंद कराया गया। वहीं न्यू बस स्टैंड के पास बिना ढके खुले में मछली विक्रय करने वाले छह दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, मछली एवं अन्य खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश दी गई। नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल महोबिया, श्री भूपेश कोहरे, श्री दुर्गेश गुप्ता, श्री संतोष लखेरा, श्री अंकुश सेन एवं फायर टीम की सहभागिता रही। नगर पालिका परिषद शहडोल ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं दुकानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं।

