
‘कोचिंग माफिया’ पर लगाम के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत: एबीवीपी
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ‘‘कोचिंग माफिया’’ पर लगाम लगाने के लिए ऐसे संस्थानों के वास्ते कड़े नियम बनाने की तत्काल आवश्यकता जताई है, जिनमें फीस और छात्रों की संख्या पर एक सीमा तय करना भी शामिल है। इसके साथ ही, संगठन ने आरोप लगाया कि नगर निकाय अधिकारियों और पीजी मालिकों की मिलीभगत के कारण छात्रों के लिए असुरक्षित आवास की समस्या पैदा होती है।अभाविप ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में आमूल-चूल परिवर्तन की मांग करते हुए कहा कि विभिन्न परीक्षाएं आयोजित कराने वाले इस निकाय को प्रश्नपत्र लीक को रोकने और जवाबदेही तय करने के लिए स्थायी कर्मचारियों तथा एक ‘पुख्ता’ परीक्षा व्यवस्था की सख्त जरूरत है।
मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 25 साल पर भाजपा ने ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ शुरू किया
नयी दिल्ली: 24 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने एक माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ (एसएफआईसी) की शुरुआत की है।भाजपा के मुताबिक, एसएफआईसी पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा भारतीयों को अपने गांवों, कस्बों और समुदायों में समस्याओं की पहचान करने तथा उन्हें हल करने के लिए नये एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने का मौका मिल सके।

