
ज्ञानेश कुमार ‘सरकारी गवाह’ बन जाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 25 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के कामकाज से जुड़े विवााद के बीच शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग फिर उठाई और कहा कि वह ‘‘सरकारी गवाह’’ बनकर बच सकते हैं और ऐसा नहीं करने पर उन्हें मुकदमे का का सामना करना पड़ेगा।पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि समय आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ महिला की ‘छेड़छाड़ की गई’ तस्वीर तुरंत हटाए मेटा: उच्च न्यायालय
नयी दिल्ली: 25 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मेटा मंचों को निर्देश दिया कि वे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक महिला की छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटा दें।न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया ने कहा कि यह एक असाधारण स्थिति है जिसमें मामला सिर्फ़ एक महिला का नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री का भी है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस इस मामले में संवेदनशील नहीं है, तो अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि वह संवेदनशील बने।
वर्ष 2022 से चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों, विधायकों ने बदली पार्टियां : एडीआर
नयी दिल्ली: 25 सितंबर (भाषा) वर्ष 2022 से 2026 के बीच संसद या राज्य विधानसभाओं का चुनाव जीतने के बाद कुल 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी पार्टियां बदलीं तथा इस दौरान दल-बदल के सबसे अधिक मामले नगालैंड और पश्चिम बंगाल में सामने आए। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच के एक विश्लेषण से यह जानकारी मिली।इस दौरान हुए चुनावों और उपचुनावों के विश्लेषण से पता चला कि 26 लोकसभा सदस्यों, सात राज्यसभा सदस्यों और 78 विधायकों ने अपनी पार्टियां बदल लीं।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे चढ़कर 95.80 पर
मुंबई: 25 सितंबर (भाषा) वैश्विक स्तर पर जोखिम धारणा में सुधार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 95.80 (अस्थायी) पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय आयातकों की ओर से डॉलर की मांग, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

