
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के आरंभ पर शांति की देवी मां शैलपुत्री की आराधना की।प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां शैलपुत्री का दिव्य आशीर्वाद सबके हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित करे तथा समस्त देशवासियों पर बना रहे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शक्ति, श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि मां का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख-शांति-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार प्रदान करे। मां दुर्गा की आराधना के साथ हम सभी सेवा-सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में नमन किया
भगवा गमछा लिये समूहों ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हमला किया
नयी दिल्ली: 11 अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान भगवा गमछे लिये हुए, धार्मिक नारे लगाते और खुलेआम हिंसा करने की बात कहते कई पुरुष मध्य दिल्ली में घूमते दिखे। निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को धमकाया और उन पर हमला किया।दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर छात्रों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने स्वयं को दक्षिणपंथी संगठन हिंदू रक्षा दल का सदस्य बताया।
एससीबीए पूर्व अध्यक्ष ने राहुल से 12 अक्टूबर को न्यायालय तक प्रस्तावित मार्च रद्द करने की अपील की
नयी दिल्ली: 11 अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के पूर्व अध्यक्ष आदिश सी. अग्रवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 12 अक्टूबर को उच्चतम न्यायालय तक प्रस्तावित मार्च रद्द करने का रविवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मार्च से न्यायपालिका पर अनुचित राजनीतिक दबाव पड़ेगा।विपक्षी दलों के नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को ज्ञापन सौंपने के लिए उच्चतम न्यायालय तक मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं।
दिल्ली प्रदर्शन: SC ने कहा – गैर-कानूनी हिरासत न हो, इंटरनेट और मेट्रो सेवाएँ बहाल हों
नई दिल्ली: (11 अक्टूबर) दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच, सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने वाले लोगों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में नहीं लिया जाना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिल्ली मेट्रो सामान्य रूप से चले और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं में कोई रुकावट न आए एक विशेष सुनवाई में, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने केंद्र को नोटिस भी जारी किया। यह बेंच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर “पूरी तरह रोक” न लगाने के कोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन पर अवमानना की कार्यवाही की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।यह विरोध प्रदर्शन CJP और कुछ छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाया है। यह विरोध चुनाव आयोग (EC) के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है।

