लद्दाख क्षेत्र मतदान प्रतिशत 67.15// सोशल मीडिया में  शिकायतों का निराकरण

Share

लेह: लद्दाख केन्द्र-शासित प्रदेश (भारत)केंद्र शासित प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मैदान में उतरे तीन उम्मीदवारों  का फैसला करने के लिए सोमवार को    लद्दाख में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज कियागया। मतदान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।59,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ – दिल्ली के आकार का लगभग 40 गुना – लद्दाख क्षेत्रफल के मामले में भारत का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है और लेह और कारगिल के दो जिलों को कवर करता है।चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 67.15 दर्ज किया गया।

पिकअप वाहन के खाई में गिरने से 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत

नयी दिल्ली: 17 nio more as pickup vehicle overturns in chhattisgarh kawardha20 मई (भाषा) प्रधानमंत्री ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।राज्य के कबीरधाम जिले में एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से 14 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। जिले के कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे तथा जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया।

नयी दिल्ली: 20 मई (भाषा) 21 मई 1991का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। लिट्टे के उग्रवादियों ने इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव पर आत्मघाती हमला किया। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची और उनके बहुत करीब जाकर अपने शरीर को बम से उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों के मौके पर ही परखच्चे उड़ गए।

नई दिल्ली: ईडी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 2 जून को आत्मसमर्पण करने के बाद उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ईडी और सीबीआई के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष आवेदन दायर कर 2 जून को आत्मसमर्पण करने पर केजरीवाल के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की और दावा किया कि पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बाहर हैं, जिसने उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म में  शिकायतों का निराकरण

शहडोल 20 मई 2024कलेक्टर  तरूण भटनागर के निर्देशानुसार कलेक्टर शहडोल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निराकरण एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर शिकायतों को प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेतु नियुक्त नोड़ल अधिकारी सुश्री अर्चना मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया में तहसील सोहागपुर में 4 प्रकरण, तहसील बुढ़ार में 1 शिकायत, तहसील ब्यौहारी में 4, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी की ओर 15 प्रकरण, कार्यपालन यंत्री पीएचई की ओर 5 प्रकरण, सीईओ जनपद पंचायत बुढार कार्यालय में 3 प्रकरण, जनपद पंचायत ब्यौहारी कार्यालय में 4 प्रकरण, जनपद पंचायत जयसिंहनगर कार्यालय में 1 प्रकरण, डिग्री कॉलेज ब्यौहारी के 4 प्रकरण, जिला अस्पताल शहडोल, एसडीओ ब्रिज कारपोरेशन, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 1-1 प्रकरण दर्ज कर निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए तथा जवाब प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles