
सतना क्षेत्र एवं शहडोल क्षेत्र में अपने भागवत ज्ञान से लोगों को अध्यात्म का लाभ देने वाले स्वर्गीय पंडित परमेश्वरदीन चतुर्वेदी के निधन के वर्ष उपरांत रामचरितमानस पाठ का आयोजन उनके गृह ग्राम गोबरी (अमरपाटन) जिला सतना में आज संपन्न हुआ इसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय जनों ने अपनी सहभागिता प्रदान की कार्यक्रम के समापन 25 जुलाई को हवन एवं भंडारे के साथ होगा। परमेश्वर दीन चतुर्वेदी एक नेक दिल आध्यात्मिक प्रवचन कर्ता थे उनके निकटवर्ती शिष्य और संबंधियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर लाभ लिया। आगंतुकों की सेवा सत्कार में उनके प्रिय जन राधिका प्रसाद कल्याण प्रसाद ,राकेश ,इंद्रेश आदि परिजनों ने उत्साह पूर्वक सेवा भावना प्रदान की

