राष्ट्रपति भवन के ‘दरबार हॉल, अशोक हॉल’ के नाम बदलकर ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’

Share

प्रसारण मंत्री वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियोका उद्घाटन किया

नयी दिल्ली: 25 जुलाई (भाषा) केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को भारत के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ का उद्घाटन किया और यह कदम सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि आइजोल स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान द्वारा संचालित ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ क्षेत्र में लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

नयी दिल्ली: 25 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम बृहस्पतिवार को बदलकर क्रमश: ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिए गए।पिछले साल राष्ट्रपति भवन परिसर में प्रसिद्ध मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया गया था।

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे,  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, “26 जुलाई 2024 को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे और कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे।”

नई दिल्ली:ओडीएफ प्लस गांव को ऐसे गांव के रूप में परिभाषित किया जाता है जो खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) स्थिति को बनाए रखता है, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करता है और दृष्टिगत रूप से स्वच्छ है। ओडीएफ प्लस गांवों के 3 प्रगतिशील चरण हैं:

  • ओडीएफ प्लस आकांक्षी: एक गांव जो अपनी ओडीएफ स्थिति को बनाए रख रहा है और उसके पास ठोस अपशिष्ट प्रबंधन या तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था हओडीएफ प्लस राइजिंग: एक गांव जो अपनी ओडीएफ स्थिति को बनाए रख रहा है और जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और तरल अपशिष्ट प्रबंधन दोनों की व्यवस्था हैओडीएफ प्लस मॉडल: एक गांव जो अपनी ओडीएफ स्थिति को बनाए रखता है और जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और तरल अपशिष्ट प्रबंधन दोनों की व्यवस्था है; दृश्य स्वच्छता का पालन करता है, यानी न्यूनतम कूड़ा, न्यूनतम स्थिर सीवेज जल, सार्वजनिक स्थानों पर कोई प्लास्टिक कचरा डंप नहीं; और ओडीएफ प्लस सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) संदेश प्रदर्शित करता हैओडीएफ प्लस के सभी मानदंडों को पूरा करने वाला गांव ग्राम सभा की बैठक में खुद को ओडीएफ प्लस घोषित करेगा। जिले को पहली बार ओडीएफ प्लस घोषित किए जाने के 90 दिनों के भीतर गांव का अनिवार्य तृतीय-पक्ष सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। अनिवार्य तृतीय-पक्ष सत्यापन केवल ओडीएफ प्लस (मॉडल) गांवों के लिए किया जाएगा। हालांकि, ब्लॉक/जिला/राज्य स्तर पर कमान की श्रृंखला में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तीनों श्रेणियों (आकांक्षी/उभरते/मॉडल) में ओडीएफ प्लस गांवों के लिए पर्यवेक्षी सत्यापन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 25, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर जल भराव की दशा में जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कटनी जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों से कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवान और पुलिस प्रशासन टीम की तत्काल तत्परतापूर्वक सहायता ली जाए। उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles