
नयी दिल्ली: एक अगस्त समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार
दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। उन पर धोखाधड़ी करने और गलत तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) कोटा का लाभ उठाने का आरोप है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगला ने कहा कि दिल्ली पुलिस को ‘‘यह भी जांच करनी चाहिए कि क्या संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में किसी ने खेडकर की मदद की थी।’’
नयी दिल्ली: एक अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में नालों की सफाई में घोटाले का आरोप लगाया और इसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया, “आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का भ्रष्टाचार तथा लूट ओल्ड राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के भूमिगत तल में बाढ़ के पानी में तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत और शहर में बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं के लिए जिम्मेदार है।’’
भोपाल :पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि अब मूल की ओर लौटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रकृति से जो लिया हैं उसे वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। प्राकृतिक संसाधनों और मानव श्रम का आदर करना सीखना होगा। श्री पटेल आज यहां ट्रांसफार्मिग रूरल इंडिया – टीआरआई की पहल पर आयोजित समृद्ध ग्रामीण मध्यप्रदेश पर एक दिवसीय विचार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।श्री पटेल ने कहा कि आजीविका के संसाधनों, प्राकृतिक संसाधनों पर जैविक दबाव बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि जल के प्रति अत्यंत सचेत रहने का समय है। जल जीवनदायी तत्व है। जीवन बचाने के लिये इसे बचाना जरूरी है। इसे रिसायकल करने की प्रक्रिया से अलग हटते हुए पुन: उपयोग को बढ़ावा देना होगा।

