
एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत, जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को बढ़त नई दिल्ली: शनिवार को कई एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है और जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ उसके गठबंधन को बढ़त दी गई है, जहां क्षेत्रीय सहयोगी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। दैनिक भास्कर ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस को 44-54 सीटें और भाजपा को 15-29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। रिपब्लिक-मैट्रिज पोल में कांग्रेस को 55-62 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि भाजपा को 18-24 सीटें मिल सकती हैं। रेड माइक-दातांश एग्जिट पोल में कांग्रेस को हरियाणा में 50-55 सीटें और भाजपा को 20-25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि ध्रुव रिसर्च ने कांग्रेस को 50-64 और भाजपा को 22-32 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।(भाषा)
वाशिम (महाराष्ट्र):
आज कांग्रेस को पूरी तरह से अर्बन नक्सलियों का गिरोह चला रहा-मोदी को दिखा शेखचिल्ली का सपना 5अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस को ‘‘अर्बन नक्सलियों का गिरोह’’ चला रहा है, और उन्होंने इस पार्टी के ‘‘खतरनाक एजेंडे’’ को विफल करने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की।मोदी ने कांग्रेस पर गरीबों को लूटने और अपनी स्वार्थ सिद्धि वाली राजनीति को लेकर उनकी दशा बेहतर नहीं करने का भी आरोप लगाया।उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस को लगता है कि अगर सब एक हो गए, तो देश को बांटने का उनका एजेंडा नाकाम हो जाएगा!’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस सिर्फ लूटना जानती है। कांग्रेस गरीब को गरीब बनाकर रखना चाहती है। कमजोर और गरीब भारत, कांग्रेस को, उसकी राजनीति को बहुत सूट करता है। इसलिए, आप सभी को कांग्रेस से बहुत सावधान रहना है। आज कांग्रेस को पूरी तरह से अर्बन नक्सलियों का गिरोह चला रहा है।’’ कहा, ‘‘ये (कांग्रेस) हमें आपस में लड़वाना चाहते हैं। पूरा देश देख रहा है, कांग्रेस के खतरनाक एजेंडों को किसका समर्थन मिल रहा है! जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, वे इन दिनों कांग्रेस के सबसे करीबी दोस्त हैं! इसलिए, यह समय एक होने का है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हाल में, दिल्ली में हजारों करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गए। कांग्रेस के एक नेता पर इसका सरगना होने का संदेह है। कांग्रेस युवाओं को नशे की लत में धकेल कर उस पैसे से चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है।’’मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है।
मीडिया को राष्ट्रविरोधी बयानों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए: उपराष्ट्रपति धनखड़नयी दिल्ली: पांच अक्टूबर (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से “राष्ट्र-विरोधी बयानों” और गलत सूचनाओं के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अल्पकालिक प्रभाव वाली घटनाएं अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं।उन्होंने “निहित उद्देश्य के लिये दूसरों के व्यवहार या भावनाओं को प्रभावित करने वाली खबरों” के कुछ उदाहरणों पर भी दुख व्यक्त किया।
न्यायालय ने चुनावी बॉण्ड योजना को रद्द करने के फैसले की समीक्षा के अनुरोध वाली याचिका खारिज कीनयी दिल्ली: पांच अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने 15 फरवरी के उसके फैसले की समीक्षा का अनुरोध करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें मोदी सरकार की गुमनाम राजनीतिक फंडिंग की चुनावी बॉण्ड योजना को रद्द कर दिया गया था।प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड को देखने से कोई त्रुटि नजर नहीं आती।
मध्य प्रदेश: जबलपुर में निर्माणाधीन होटल में गैस पाइपलाइन में विस्फोट से महिला की मौत, 8 घायल|जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को एक निर्माणाधीन होटल में रसोई गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि निर्माणाधीन होटल की रसोई में रसोई गैस पाइपलाइन के परीक्षण के दौरान विस्फोट हुआ।

