वन-अधिनियम पर उच्चतम न्यायालय का आदेश सरकार के लिए कड़ी फटकार: कांग्रेस/बसपा का संचालन भाजपा कर रही है-उदितराज

Share

नयी दिल्ली:6 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने वन संरक्षण अधिनियम, 2023 के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश की बृहस्पतिवार को सराहना की और कहा कि यह देश में पारिस्थितिक संरक्षण के लिए संस्थानों के साथ-साथ नियामक प्रणालियों को कमजोर करने के ‘‘मोदी सरकार के व्यवस्थित प्रयासों’’ के लिए एक ‘‘कड़ी फटकार’’ है।उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे एक महीने के भीतर वन जैसे क्षेत्रों, अवर्गीकृत और सामुदायिक वन भूमि सहित विभिन्न भूमि का समेकित रिकॉर्ड तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन करें।

नयी दिल्ली: 6 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता उदित राज ने बृहस्पतिवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा)से निष्कासित किए गए आकाश आनंद तथा कांशीराम के आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को कांग्रेस में शामिल होकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी चाहिए।उन्होंने यह दावा भी किया कि आकाश आनंद को दो बार बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक बनाना और फिर पार्टी से निकालना इस बात को दर्शाता है कि बसपा का संचालन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए पहलवानों का चयन करने वाली कोई संस्था नहीं होने से इससे ज्यादा दुख की बात नहीं हो सकती: दिल्ली उच्च न्यायालयनई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए पहलवानों का चयन करने वाली सक्षम संस्था के अभाव में स्थिति इससे ज्यादा दुखी करने वाली नहीं हो सकती।मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि विश्व कुश्ती संस्था, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए केवल भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) जैसे राष्ट्रीय निकायों द्वारा चुने गए एथलीटों को ही स्वीकार करती है।हालांकि, इसने पाया कि न तो भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने महासंघ के कामकाज को चलाने के लिए तदर्थ समिति को बहाल किया और न ही केंद्र ने पिछले साल उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश के आदेश के अनुसार महासंघ के निलंबन को जारी रखने पर कोई निर्णय लिया।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles