
PIB Delhi भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “क्या हम उन देशों को सशक्त बनाने का जोखिम उठा सकते हैं जो हमारे हितों के प्रतिकूल हैं? समय आ गया है जब हममें से प्रत्येक को आर्थिक राष्ट्रवाद के बारे में गहराई से सोचना चाहिए,” उन्होंने कहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, “हम अब अपनी भागीदारी के कारण उन देशों की अर्थव्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए यात्रा या आयात के माध्यम से जोखिम नहीं उठा सकते हैं जो देश संकट के समय हमारे देश के विरूद्ध खड़े होते हैं।”
सरकार ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में ही पाकिस्तान को सूचित किया, यह अपराध है: राहुल
नयी दिल्ली: 17 मई (भाषा)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत के समय ही पाकिस्तान को इस बारे में सूचित कर दिया, जो एक अपराध है।गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान का एक वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और दावा किया कि सरकार ने यह स्वीकारा कि उसने हवाई हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित कर दिया था।
भारत 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार,भारत- पाकिस्तान मामले में ‘‘बड़ी सफलता’’ हासिल की जिसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं दिया जाएगा: ट्रंप
भारत 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार, नयी दिल्ली के साथ व्यापार समझौता जल्द: ट्रंप न्यूयॉर्क: 17 मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क कम करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने वाला है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें (पूर्ण युद्ध) के कगार से वापस लाना उनकी इतनी ‘‘बड़ी सफलता’’ है कि उसका उचित श्रेय उन्हें कभी नहीं मिल सकेगा।
एक-एक बूंद बचाने का संदेश
शहडोल
“जल गंगा सवंर्धन अभियान” 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शहडोल जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत रूप से चल रहा है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जा रहे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णाेद्धार भी किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगरपालिका शहडोल अंतर्गत सुमन सरोवर में लोगों ने जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

