भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की कोई अंतिम तिथि नहीं: सेना//एक मिशन, एक संदेश, एक भारत: ऑपरेशन सिंदूर के7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों से संपर्क करेंगे

Share

भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की कोई अंतिम तिथि नहीं: सेना

नयी दिल्ली: 18 मई (भाषा)India Pakistan Tension Live Updates: बिलावल भुट्टो ने बता दिया पाकिस्तान का  वह राज, मुंह छुपाते फिरेंगे पीएम शहबाज - pahalgam terror attack india  pakistan tension live udpates pok jammu ... भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच पिछले सप्ताह सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की कोई ‘समाप्ति तिथि’ नहीं है। भारतीय सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।भारतीय सेना की ओर से यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बाद आया है कि दोनों सेनाओं के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति आज शाम समाप्त हो रही है।भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 12 मई को सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति जताई थी।यह सहमति मुख्य रूप से दो दिनों के लिए तब बनी थी, जब दोनों देशों के डीजीएमओ ने 10 मई को हॉटलाइन पर बातचीत की थी।भारतीय सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘जहां तक ​​12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में लिए गए निर्णय के अनुसार संघर्ष रोकने पर बनी सहमति का सवाल है, तो इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है।’’इसने यह भी स्पष्ट किया गया है कि रविवार को कोई ‘‘डीजीएमओ वार्ता’ निर्धारित नहीं है, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने खबर दी है।भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी। चार दिनों के संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों को ड्रोन, मिसाइलों और लंबी दूरी के हथियारों से निशाना बनाया था, जिससे व्यापक युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी।

अगर पाकिस्तान और नरक में से किसी एक चुनना हो, तो मैं नरक को चुनूंगा : जावेद अख्तरनयी दिल्ली: 18 मई (भाषा) प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा है कि अगर कभी ऐसा वक्त आया, जब उन्हें पाकिस्तान और नरक में से किसी एक को चुनना पड़ा, तो वह नरक को चुनेंगे।

PIB Delhi सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से संपर्क करेंगे। यह आतंकवाद के विरुद्ध भारत के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। इस संयुक्त मोर्चे का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों और प्रतिनिधिमंडलों की सूची इस प्रकार है:

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles