2008 मालेगांव विस्फोट मामला: प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने बरी

Share

2008 मालेगांव विस्फोट मामला: प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने बरी होने पर खुशी जताई, अदालत का शुक्रिया अदा किया

मुंबई: (31 जुलाई) पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने गुरुवार को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में उन्हें बरी करने के विशेष अदालत के फैसले की सराहना की। इस मामले में छह लोगों की जान चली गई थी और 101 अन्य घायल हुए थे।ठाकुर ने कहा कि बरी होना न केवल उनकी, बल्कि हर “भगवा” की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 17 सालों से उनका जीवन बर्बाद हो गया था और भगवान उन लोगों को सजा देंगे जिन्होंने “भगवा” का अपमान करने की कोशिश की।फैसले के बाद, ठाकुर, पुरोहित और अन्य पाँच आरोपियों ने विशेष एनआईए न्यायाधीश ए.के. लाहोटी और अपने वकीलों का आभार व्यक्त किया।ठाकुर ने अदालत को बताया कि 2008 में इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से उनका जीवन बर्बाद हो गया था और वह केवल इसलिए जीवित रह पाईं क्योंकि वह एक “संन्यासी” थीं।उन्होंने कहा, “यह केस सिर्फ़ मैंने नहीं, बल्कि भगवा ने लड़ा था। मेरा पूरा जीवन कलंकित कर दिया था।”ठाकुर ने अदालत से कहा, “आज भगवा की विजय हुई है, न्याय की जीत हुई है। जिसने भी भगवा को बदनाम किया, भगवान उसे सज़ा देगा।”पुरोहित ने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है और उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह और उसी जोश के साथ देश की सेवा करते रहेंगे।उन्होंने कहा, “कोई भी जाँच एजेंसी गलत नहीं होती; इन एजेंसियों में काम करने वाले लोग ही गलत होते हैं। यह देश महान है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि गलत लोग न उठें और हम जैसे लोगों को तकलीफ न पहुँचाएँ।”

पुरोहित, जिन्हें मुकदमा लंबित रहने तक सेना में बहाल कर दिया गया था, ने कहा कि वह संगठन और राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे।मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित इस कस्बे में एक मस्जिद के पास 29 सितंबर, 2008 को एक मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 101 अन्य घायल हो गए।विशेष अदालत ने मामले के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया, यह देखते हुए कि उनके खिलाफ “कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत” नहीं थे।अदालत ने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता। उसने आगे कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन अदालत केवल धारणा के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकती।

प्रज्ञा और पुरोहित को मुआवजा दिया जाए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मालेगांव विस्फोट मामले में सात आरोपियों को बरी किये जाने का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपने मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के वास्ते ‘‘हिन्दू आतंकवाद’’ का विमर्श गढ़ा था।भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने मांग की कि बरी किये गये आरोपियों, भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को मुआवजा दिया जाना चाहिए और अभियोजन पक्ष को उन्हें फंसाने के लिए कथित तौर पर यातना देने और सबूत गढ़ने के वास्ते माफी मांगनी चाहिए।आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए: दिग्विजय   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए और कोई भी आस्था हिंसा का समर्थन नहीं करती।वर्ष 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद सिंह ने यह टिप्पणी की.(फोटो एबीपी)

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles