SIR; आधार 12वें  दस्तावेज  में शामिल  का निर्देश दिया उच्चतम न्यायालय ने/

Share

बिहार एसआईआर: न्यायालय ने आधार को 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया

नयी दिल्ली: 8 सितंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए ‘आधार’ को 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में शामिल करे।फिलहाल, बिहार में एसआईआर के लिए 11 निर्धारित दस्तावेज हैं जिन्हें मतदाताओं को अपने प्रपत्रों के साथ जमा करना होगा।

‘द टेलीग्राफ’ के संपादक संकर्षण ठाकुर का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

नयी दिल्ली:8सितंबर (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के संपादक संकर्षण ठाकुर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।उनके परिवार में पत्नी सोना, बेटी जहान और बेटा आयुष्मान हैं।
दिल्ली  बार एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त की

नयी दिल्ली: 8सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से पुलिस अधिकारियों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालतों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आश्वासन मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की जिला अदालतों की बार एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।नयी दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया, ‘‘चूंकि पुलिस आयुक्त कार्यालय से एक परिपत्र जारी किया गया है कि सभी आपराधिक मुकदमों में सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गवाही/साक्ष्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से अदालतों में उपस्थित होंगे, इसलिए समन्वय समिति ने आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया है कि मांग के मान लिए जाने के मद्देनजर हड़ताल समाप्त की जा रही है।’’

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में युवाओं और पुलिस के बीच झड़प, 42 लोग घायल

काठमांडू:8 सितंबर (भाषा) नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में सोमवार को युवाओं द्वारा काठमांडू में किए गए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 42 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles