
वैज्ञानिकों की संस्था ने वांगचुक की रिहाई की मांग की
नयी दिल्ली: 28 सितंबर (भाषा)
रविवार को वैज्ञानिकों के एक समूह ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत की निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी (बीएसएस) ने केंद्र सरकार से लद्दाख के लोगों की गंभीर चिंताओं को दूर करने और इसके संवेदनशील पर्यावरण की रक्षा के लिए वांगचुक के साथ रचनात्मक बातचीत करने का आग्रह किया।
लेग स्पिनर राहुल चाहर ने सर्रे के लिये पदार्पण पर आठ विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
लंदन: 28 सितंबर (भाषा)
भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे के लिये पदार्पण के साथ आठ विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया ।चाहर ने हैंपशर के खिलाफ 24 ओवर में 51 रन देकर आठ विकेट लिये । सर्रे के लिये पहली बार खेलने वाले किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उन्होंने 1859 में विलियन मडल का 61 रन देकर सात विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा ।
यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
नयी दिल्ली: 28 सितंबर (भाषा)
दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद को रविवार तड़के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर हिरासत में लेने का अनुरोध कियअधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम ने चैतन्यानंद (62) के उत्तर प्रदेश के आगरा में होने का पता लगाया, जहां वह एक होटल में ठहरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चैतन्यानंद को देर रात लगभग 3:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।दिल्ली के एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी चैतन्यानंद को रविवार को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

