भारत कानून के शासन को अपने राष्ट्रीय शासन का आधारस्तंभ मानता है: तन्खा/दो भारतीयों समेत 50 संस्थाओं पर प्रतिबंध

Share

भारत कानून के शासन को अपने राष्ट्रीय शासन का आधारस्तंभ मानता है: तन्खा

संयुक्त राष्ट्र: नौ अक्टूबर (भाषा) भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा तथा वैश्विक शांति एवं सुरक्षा में सार्थक योगदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि वह अपने संविधान में निहित कानून के शासन को अपने राष्ट्रीय शासन की आधारशिला मानता है।संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति एजेंडा मद 84 के 80वें सत्र में भारत का वक्तव्य देते हुए, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बुधवार को राष्ट्रीय शासन प्राथमिकताओं में कानून के शासन के महत्व को रेखांकित किया।

अयोध्या में एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद मकान ढह गया, पांच लोगों की मौत

अयोध्या (उप्र): नौ अक्टूबर (भाषा) अयोध्या में पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के पगला भारी गांव में बृहस्पतिवार को शक्तिशाली विस्फोट होने के बाद एक मकान ढह गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है।

संघर्षग्रस्त मणिपुर के विभाजन के सख्त खिलाफ है एनपीपी: कॉनराड संगमा

इंफाल: 10 अक्टूबर (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) कुकी समुदाय के लोगों के लिए अलग प्रशासन और जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर के विभाजन के खिलाफ है।संगमा अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मणिपुर आए हैं और उन्होंने सभी हितधारकों से संकट को सुलझाने के मकसद से बातचीत करने के लिए मेज पर आने का आग्रह किया।

अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार में मदद करने के लिए दो भारतीयों समेत 50 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

वाशिंगटन: 10 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका ने ईरानी ऊर्जा बिक्री को बढ़ावा देने के आरोप में 50 से अधिक संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।यह कदम तेहरान की ‘‘ऊर्जा निर्यात प्रणाली के प्रमुख तत्वों को ध्वस्त’’ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा व्यापार को तबाह करने के इरादे से 50 से ज्यादा संस्थाओं और लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित किए गए लोगों में दो भारतीय नागरिक और उनकी कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) ने गुरुवार को इन प्रतिबंधों का एलान किया। विभाग ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंधित किए गए लोगों और कंपनियों ने ईरान के अरबों डॉलर के पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में मदद की, जिससे ईरान को काफी राजस्व मिला और इस राजस्व से ईरान ने अमेरिका के खिलाफ खतरा पैदा करने वाले आतंकी समूहों की मदद की (AMARUJALA)

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles