
वित्त मंत्रालय ने बीमा क्षेत्र में 100% FDI को नोटिफाई किया, FEMA नियमों में संशोधन किया
नई दिल्ली: (2 मई) वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बीमा क्षेत्र में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को नोटिफाई किया।विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण साधन) (दूसरा संशोधन) नियम, 2026 के अनुसार, बीमा कंपनियों और बिचौलियों (ब्रोकरों सहित) में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति होगी, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के लिए यह सीमा 20 प्रतिशत है।संसद ने दिसंबर, 2025 में ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025 पारित किया था, जिससे बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा को पहले के 74 प्रतिशत से बढ़ाकर ऑटोमैटिक रूट के तहत 100 प्रतिशत करने का रास्ता साफ हो गया था।
प्रसार भारती के चेयरमैन बने प्रसून जोशी
नई दिल्ली: (2 मई) जाने-माने गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर, प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जोशी को इस अहम पद पर नियुक्त किया है।
भाजपा के “नारी वंदन” का मुखौटा उतर गया, महिला विरोधी विचारधारा उसका असली चेहरा: राहुल
नयी दिल्ली: दो मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा द्वारा सांसद गेनीबेन ठाकोर के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का “नारी वंदन” का मुखौटा अब उतर गया है और महिला विरोधी विचारधारा ही उसका असली चेहरा है।उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात के साथ पूरे हिंदुस्तान की महिलाएं इस अपमान का मुंहतोड़ जवाब देंगी।विश्वकर्मा ने गुजरात में हुए स्थानीय निकाय के हालिया चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का हवाला देते हुए ठाकोर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।बनासकांठा से सांसद ठाकोर लोकसभा में गुजरात से कांग्रेस की एकमात्र सदस्य हैं।
सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात लेह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
लेह,(ईएमएस)। पर्यावरणविद् और लेह एपेक्स बॉडी के सदस्य सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात लेह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की उनके साथ लद्दाख के कई अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे। यह मुलाकात मुख्य रूप से भगवान बुद्ध और आध्यात्मिकता पर केंद्रित रही। केंद्रीय गृह मंत्री शाह भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लद्दाख के नेताओं के साथ बैठक की।
उज्जैन-ट्रैक्टर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 20 ट्रैक्टर (कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपए) जप्त
प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं भोपाल पुलिस द्वारा संगठित धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 ट्रैक्टर, 1 एक्सयूव्ही , 02 बोलेरो एवं 02 इनोवा कार सहित लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है।जिले के थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य के 20 ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भाटपचलाना क्षेत्र में किसानों द्वारा ट्रैक्टर धोखाधड़ी एवं ट्रैक्टर वापस न करने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विशेष टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई।30 अप्रैल को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने उज्जैन, इंदौर, धार एवं रतलाम जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से 1 करोड़ 80 लाख रुपये मूल्य के 20 ट्रैक्टर जप्त किए हैं।विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाकर उन्हें ट्रैक्टर पर अधिक मासिक किराया देने का लालच देता था। इस प्रलोभन में आकर किसान अपने ट्रैक्टर आरोपी को सौंप देते थे। आरोपी ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें अन्य जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में बेच देता या गिरवी रख देता था। वह न तो किसानों को कोई किराया देता था और न ही ट्रैक्टर वापस करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहता था तथा अपने निवास स्थान से भी फरार रहता था।
रीजनल शतरंज-2026,सारांश तिवारी का शानदार प्रदर्शन
पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, सागर में 28 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित रीजनल खेल प्रतियोगिता शतरंज-2026 (जबलपुर रीजन) में पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, शहडोल के वाणिज्य संकाय के छात्र एवं प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ी सारांश तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। सारांश ने प्रतियोगिता के 4 राउंड के कठिन मुकाबलों में चारों राउंड जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की तथा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चेस-2026 में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उनकी 2200 की उत्कृष्ट प्रदर्शन रेटिंग उनके उच्च स्तर के खेल और शतरंज की दुनिया में उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया शतरंज प्रतियोगिता में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सारांश तिवारी, जिला न्यायालय शहडोल में पदस्थ सरोज कुमार तिवारी एवं श्रीमती निशा तिवारी के सुपुत्र हैं।

