असम:गोस्वामी ने गोगोई को शिकस्त दी/रुपया टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर/सुपर अलनीनो आकार ले सकता

Share

मुंबई (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बाजारों में अस्थिरता बनी रहने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं।

जोरहाट (ईएमएस)। ...असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोरहाट सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को हार मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन ने 99 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है, वहीं कांग्रेस केवल 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस नेता गोगोई को शिकस्त दी। गोस्वामी ने 69,439 मत मिले, जबकि गोगोई को 23,182 से अधिक मतों के अंतर से हार मिली। राज्य भर में भाजपा की मजबूत पकड़ दिख रही है और एनडीए गठबंधन ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 126 सीटों के रुझानों के अनुसार, भाजपा 79 सीटों पर आगे है, उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) आठ सीटों पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) एक सीट पर जीत दर्ज कर चुका है और आठ पर आगे है।

सुपर अलनीनो आकार ले सकता है

नई दिल्ली (ईएमएस)।... समुद्र की सतह का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जो अल नीनो के विकसित होने का मुख्य संकेत है। यदि मौजूदा रुझान जारी रहा, तो 2026 में एक सुपर अल नीनो आकार ले सकता है, और जलवायु परिवर्तन के साथ मिलकर यह घटना 2027 तक वैश्विक तापमान को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सकती है। प्रशांत महासागर पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का कहना है कि आज से लगभग डेढ़ सौ साल पहले के उस अल नीनो ने दुनिया के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी, लंबा सूखा और अकाल पैदा किया था, जिसमें तत्कालीन वैश्विक आबादी के लगभग 4 प्रतिशत हिस्से की मृत्यु हो गई थी। वैज्ञानिकों को चिंता है कि क्या 2026 में इतिहास खुद को दोहराएगा। अल नीनो तब होता है जब मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है। इसका असर यह होता है कि यह हवा के प्रवाह को बदल देता है, जिससे मानसून कमजोर पड़ता है और दुनिया भर में बारिश का संतुलन बिगड़ जाता है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अमेजन बेसिन जैसे क्षेत्रों में सूखे और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है, जबकि अमेरिका के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आ जाती है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles