राजा सुब्रमणि नए सीडीएस नियुक्त शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल मुख्यमंत्री के शपथ ली,ममता की माया/

Share

लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त

(ईएमएस)।... भारत सरकार ने देश की सैन्य कमान में एक बड़ा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि (रिटायर) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। वे इस पद के साथ-साथ सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि उनकी जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि भारतीय सेना के एक बेहद अनुभवी और जांबाज अधिकारी माने जाते हैं। उनके शानदार करियर को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), सेना पदक (एसएम) और विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) जैसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वर्तमान में वे सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे थल सेना के उप-प्रमुख और सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद भारतीय सशस्त्र बलों—थल सेना, नौसेना और वायु सेना—के बीच बेहतर समन्वय और एकीकरण स्थापित करने के लिए बनाया गया सर्वोच्च सैन्य पद है। सीडीएस सरकार के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं।

कोलकाता,(ईएमएस)। ... बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ ली। शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद जब शुभेंदु सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे, तब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना गमछा उतारकर उन्हें पहना दिया। योगी की ओर से दिया गया यह भगवा गमछा एक खास तोहफा माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया था। इस समारोह पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई बीजेपी राज्यों के सीएम शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मुलाकात की और सभी ने उन्हें बधाई दी। वहीं, जब वह योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे, तो योगी ने अपना गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और जायंट किलर के रूप में अपनी पहचान बना चुके शुभेंदु अधिकारी वर्ष 2021 और 2026 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को कड़ी शिकस्त देने के बाद शुभेंदु का कद राजनीति में और भी ऊंचा हो गया है। आज जब वे सत्ता के शीर्ष पर पहुँच रहे हैं, तो उनके राजनीतिक कौशल के साथ-साथ उनके निजी जीवन और अविवाहित रहने के उनके फैसले की भी खूब चर्चा हो रही है। 55 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी के अविवाहित रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। करीब छह साल पहले हल्दिया में एक जनसभा के दौरान उन्होंने खुद इस राज से पर्दा उठाया था। शुभेंदु ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि लोग अक्सर उनके भाइयों के विवाहित होने और उनके अकेले रहने पर सवाल करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे आज के दौर के पारंपरिक राजनेताओं की तरह नहीं हैं। उनके लिए पूरा बंगाली समाज ही उनका परिवार है। शुभेंदु ने बताया कि वे महान स्वतंत्रता सेनानियों सतीश सामंता, सुशील धारा और अजय मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हैं, जो आजीवन अविवाहित रहे और अपना पूरा जीवन समाज सेवा में झोंक दिया। शुभेंदु के इस फैसले पर उनके पिता और वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी शुरुआत में काफी नाराज थे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बना हुआ है। एक ओर जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके बायो में माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से माननीय मुख्यमंत्री हटाया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। ममता ने अपने एक्स बायो में खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) के रूप में संबोधित किया। ममता के अपना प्रोफाइल अपडेट न करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। कई यूजर्स ने एक्स और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके मांग की थी कि ममता का बायो बदला जाए। कुछ लोगों ने उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग की थी। बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हारने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वहां लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी। इसके बाद राज्यपाल आर.एन.रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था।

अमित शाह ने बंगाल में भाजपा की सरकार बनने को ‘अहम दिन’ बताया

चित्रदुर्ग (कर्नाटक): 9 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को कहा कि ‘‘आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पश्चिम बंगाल में भगवा झंडा लहरा रहा है, यह वही भूमि है जहां श्री अरविंद, स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था।’’

संक्रमण से 5 बाघों की मौत के बाद वन विभाग पर उठे सवाल

जबलपुर (ईएमएस)। ...महाकौशल क्षेत्र और जबलपुर के पर्यटन की रीढ़ माने जाने वाले कान्हा नेशनल पार्क से लगातार आ रही बाघों की मौत की खबरों ने वन्यजीव प्रेमियों के साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला कान्हा इन दिनों एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत को लेकर चर्चा में है। महज 9 दिनों के भीतर पूरी बाघ फैमिली खत्म होने से पार्क प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच एक और चर्चित नर बाघ ‘डिगडोला’ की मौत ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। लगातार हो रही घटनाओं ने यह बहस तेज कर दी है कि क्या टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था पर्याप्त है। संक्रमण बना मौत की वजह … कान्हा प्रबंधन के अनुसार बाघिन और उसके चार शावकों की मौत खतरनाक संक्रमण के कारण हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह वायरस सामान्य तौर पर श्वानों और बिल्लियों में पाया जाता है और संभवतः उसी संक्रमण ने बाघ परिवार को अपनी चपेट में लिया। वन अधिकारियों का तर्क है कि इस तरह के संक्रमण के मामले पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आ चुके हैं। हालांकि लगातार हो रही घटनाओं ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles