भगवान परशुराम पर भाजपा का पेटेंट नहीं,  मंदिर चढ़ावे की चोरी का जवाब दे : कांग्रेस/40,000 करोड़ हेराफेरी  रिलायंस के गौतम दोशी को जेल भेज दिया/मोदी, ट्रंप ने व्यापार समझौता जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Share

  40,000 करोड़ हेराफेरी  रिलायंस के गौतम दोशी को जेल भेज दिया

नयी दिल्ली:  (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी गौतम भाईलाल दोशी को करीब 40,000 करोड़ रुपये की ऋण निधि की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन मामले में एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अवकाशकालीन न्यायाधीश राजेश मलिक ने दोशी की पांच दिन की ईडी हिरासत समाप्त होने पर पेश किये जाने पर जेल भेज दिया। इससे पहले, अदालत ने दोशी को 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच दिन की हिरासत में भेजा था।

मोदी, ट्रंप ने व्यापार समझौता जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

एवियन ले बेंस (फ्रांस): (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारियों को एक संतुलित, दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से मजबूत करना था।विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द एक संतुलित, दोनों पक्षों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण समझौता तैयार करें।’’यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत में नाराजगी देखी जा रही है।

भगवान परशुराम पर भाजपा का पेटेंट नहीं,  मंदिर चढ़ावे की चोरी का जवाब दे : कांग्रेस

नयी दिल्ली: 19 जून (भाषा) कांग्रेस ने अपने कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी को जन्मदिन पर भगवान परशुराम के रूप में प्रदर्शित करने को लेकर भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि भगवान परशुराम पर सत्तारूढ़ पार्टी का कोई पेटेंट नहीं है और ‘‘नाथूराम को मानने वालों’’ को पहले राम मंदिर में चढ़ावे की ‘‘चोरी’’ पर जवाब देना चाहिए।कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज कुछ लोग राहुल जी को आंबेडकर जी की तरह पेश कर रहे हैं, कुछ लोग उन्हें बिरसा मुंडा की तरह पेश कर रहे हैं और कुछ लोग परशुराम जी की तरह पेश कर रहे हैं। मैं होता तो यह कहता कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ही रहने देते हैं, क्योंकि उनकी अपनी व्यक्तिगत पहचान, योग्यता और सामूहिक लड़ाई है।’’

 जन्मदिन पर,7000 युवाओं को ‘जॉब लेटर’ (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें लगभग 7000 युवाओं को ‘जॉब लेटर’ (नौकरी की पेशकश का पत्र) मिले।युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस रोजगार मेले में टाटा अलायन्स, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिरला, हिताची, अर्बन क्लैप जैसी 150 कंपनिया शामिल हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles