
अदाणी टोटल गैस ने सीएनजी की कीमत 4.45 रुपये प्रति किलो बढ़ाई
नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (भाषा) शहरी गैस वितरण कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमतों में 4.45 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की है।कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमतों में तेजी, घरेलू गैस की उपलब्धता में कमी और आपूर्ति में कटौती को इस फैसले की वजह बताया है।
राहुल‘मानसिक रूप से अस्थिर’ : भाजपा
नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता न केवल ‘‘फेल प्रोडक्ट’’ हैं, बल्कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति भी प्रतीत होते हैं।भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि मुख्य विपक्षी दल राहुल गांधी की नाकामियों के बावजूद उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार ‘‘भारत की पूरी व्यवस्था, संस्कृति, परंपराओं और हिंदू आस्था को ध्वस्त करने’’ की कोशिश कर रहा है।
एसआईआर के खिलाफ मार्च निकाल रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (भाषा)
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शुक्रवार को मध्य दिल्ली में निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकालने के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मध्य दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच ECI मुख्यालय की ओर बढ़ा SIR विरोध मार्च
नई दिल्ली: (23 अक्टूबर) शुक्रवार को मध्य दिल्ली में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) के खिलाफ एक मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोग मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों के विरोध में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय की ओर बढ़े।’पीपल अगेंस्ट SIR’ (SIR के खिलाफ लोगों का समूह) की दिल्ली समन्वय समिति द्वारा आयोजित यह मार्च, कालीबाड़ी मार्ग और भाई वीर सिंह मार्ग के चौराहे पर स्थित ‘गोल डाक खाना’ के पास से शुरू हुआ।क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। इसमें दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मार्च से पहले वहां दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया था।उन्होंने कहा कि यह मार्च शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा। जहां भी पुलिस उन्हें रोकेगी, वहां प्रदर्शनकारी एक ‘जन संसद’ (People’s Parliament) आयोजित करेंगे, जिसके बाद प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और राष्ट्रगान गाया जाएगा।
स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक को लाइसेंस न देने का किया आग्रह
नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (भाषा) स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ को भारत में वाणिज्यिक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं शुरू करने की अनुमति न दे।मंच ने आरोप लगाया कि कंपनी की प्रौद्योगिकी भारत की विनियामक जरूरतों को पूरा करने के मामले में चुनौतियां पैदा करती है।
लाहौर दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर,वायु गुणवत्ता सूचकांक 410 पर पहुंचा
लाहौर: 23 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान का लाहौर शुक्रवार को दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। एक वायु गुणवत्ता निगरानी मंच के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 410 दर्ज किया गया।

