फर्जी AI वीडियो” फैलाना “देशद्रोह” है-केंद्रीय मंत्री /बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के पूर्वी तट की ओर/बुढ़ार तहसील कार्यालय में  तोड़-फोड़

Share

चक्रवात ‘अर्नब’ के पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बचाव तैयारियों में तेजी आई

अमरावती/भुवनेश्वर: 27 अक्टूबर (भाषा)बंगाल की खाड़ी में ही क्यों जागते हैं 'दैत्य', कैसे हर बार वहीं से आता है अर्नब जैसा तूफान - News18 हिंदी बंगाल की खाड़ी में ‘बेहद गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के पूर्वी तट की ओर तेजी से बढ़ने और अगले 24 घंटे के भीतर इसके तट से टकराने की आशंका के बीच आंध प्रदेश और ओडिशा सरकार ने मंगलवार को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने सहित अन्य ऐहतियाती तैयारियां तेज कर दीं। 

निर्वाचन आयोग का हलफनामा ‘कपटपूर्ण’, एसआईआर पर एकतरफा फैसले लिए गए: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 27 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय में निर्वाचन आयोग द्वारा दाखिल हलफनामा ‘‘भ्रामक और कपटपूर्ण’’ है तथा यह खुद आयोग की साख के लिए बहुत नुकसानदेह है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग ने तथ्यों को लेकर ‘‘शब्दों का खेल’’ खेला है तथा उसके फैसले सर्वसम्मति से नहीं, बल्कि एकतरफा लिए गए।

कांग्रेस द्वारा चीन से जुड़ा एक “फर्जी AI वीडियो” फैलाना “देशद्रोह” है-केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

नई दिल्ली: (27 अक्टूबर) केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कांग्रेस पर देश के खिलाफ “दुश्मन के दुर्भावनापूर्ण प्रचार” का खुलेआम समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चीन से जुड़ा एक “फर्जी AI वीडियो” फैलाना “देशद्रोह” है और यह “दुश्मनों के घिनौने कृत्यों” के बराबर है।

अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने कांग्रेस से इस “फर्जी AI वीडियो” को फैलाने के लिए माफी की मांग की। इस वीडियो में एक वरिष्ठ सेना अधिकारी के हवाले से दावा किया गया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने बिहार के एक कांग्रेस नेता द्वारा ‘X’ (ट्विटर) पर इस वीडियो को पोस्ट किए जाने को “देशद्रोह” करार दिया।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों के इशारे पर एक घटिया अभियान चला रही है।

सोमवार को ‘X’ पर एक पोस्ट में रिजिजू ने कहा, “भारतीय सेना की छवि खराब करने के लिए फर्जी AI वीडियो फैलाने पर कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह देशद्रोह है और हमारे दुश्मनों के घिनौने कृत्यों के बराबर है। कांग्रेस पार्टी भारत के दुश्मनों की तरफ से एक घटिया अभियान चला रही है।”

मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में मंत्री ने कहा, “क्या कांग्रेस में इतनी हिम्मत है कि वह देश के खिलाफ दुश्मन के दुर्भावनापूर्ण प्रचार का खुलेआम समर्थन करे और फिर देश से माफी भी न मांगे?”

‘X’ पर ‘इंडियन आर्मी फैक्ट चेक’ हैंडल ने भी इस वीडियो को “मनगढ़ंत” बताकर खारिज कर दिया।

इसमें बताया गया कि एक “डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो” फैलाया जा रहा है, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया के नाम से “झूठे बयान” जोड़े गए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के असाफिला, लोंगजू और तक्सिंग सर्कल पर कब्जा कर लिया है और भारतीय सेना को जरूरी आपूर्ति (सप्लाई) मिलने से रोक दिया गया है।

‘इंडियन आर्मी फैक्ट चेक’ हैंडल ने कहा, “यह भ्रामक वीडियो मनगढ़ंत बयानों को एक वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी द्वारा लीक की गई स्वीकारोक्ति के रूप में पेश करने की कोशिश करता है।”

12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच नई दिल्ली, भारत 26-27 अक्टूबर 2026

ब्रिक्स के सदस्य देशों—ब्राज़ील संघीय गणराज्य, चीन जनवादी गणराज्य, मिस्र अरब गणराज्य, इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत गणराज्य, इंडोनेशिया गणराज्य, ईरान इस्लामी गणराज्य, रूसी संघ, दक्षिण अफ्रीका गणराज्य और संयुक्त अरब अमीरात की संसदों के पीठासीन अधिकारी और प्रतिनिधि 26-27 अक्टूबर 2026 को भारत के नई दिल्ली में “जन-केंद्रित विकास हेतु संसदों का सुदृढ़ीकरण” विषय के अंतर्गत आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच (12वाँ ब्रिक्स पीएफ) में एकत्र हुए।  

बुढ़ार तहसील कार्यालय में  तोड़-फोड़ करने के संबंध में एसडीएम सोहागपुर द्वारा दी गई वस्तुस्थिति की जानकारीशहडोल 27 अक्टूबर 2026- जिले की बुढ़ार तहसील कार्यालय में तोड़-फोड़ तथा तहसीलदार बुढ़ार के वाहन में 26 अक्टूबर 2026 को देर रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड़-फोड़ करने की घटना सामने आई है। एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया है कि घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के पश्चात दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध थाना बुढ़ार में एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी। शहडोल के पाँच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 36वीं सीनियर सेपकटकरा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में वेदांत मिश्रा, अभय तिवारी, अभिनव सिंह, प्रेरणा रैगर एवं ऋषिका वर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles