
शहडोल
जिला पेंशनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर शहडोल से मिलकर सी.पी.सी.टी एवम् व्यावसायिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है |एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद तिवारी के नेतृत्व में एक दल आज कलेक्टर से मुलाकात किया| विदित है कि हिन्दी / अंग्रेजी टाइपिंग कीपरीक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा प्रति तीसरे माह आयोजित होती थी तथा परीक्षा का केन्द्रशहडोल था किन्तु अब टाइपिंग परीक्षा समाप्त कर सी.पी.सी. टी (कम्युटर प्रोफीशियें सी
सार्टिफिकेशन टेस्ट) हर तीसरे माह आयोजित होती है किन्तु परीक्षा केन्द्र शहडोल न परीक्षा देनेहोकर जबलपुर या अन्य स्थानों में होने से परीक्षार्थियों को जिले से बाहरहेतु जबलपुर, रीवा या अन्य स्थानों में जाना पड़ता है जिससे छात्रों / अभिभावकों कोबहुत आर्थिक भार वहन करना पड़ता है। इसी तरह व्यावसायिक परीक्षा के केन्द्र की सुविधा न होने से बेरोजगार / परीक्षार्थियों को व्यावसायिक परीक्षा देने हेतु भी जबलपुर, सीधी, सतना, रीवा जाना पड़ता है जिससे समय के साथ आर्थिक बोझ पड़ता है। शहडोल जिले के इंजीनियरिंग कालेज, विश्व विद्यालय, पॉलीटेकनिक कालेज एव आई.टी.आई. आदि संस्थानों में सी.पी.सी.टी (कम्युटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा) एवम् व्यावसायिक परीक्षा केन्द्र की सुविधा उपलब्ध हो जाय तो यहाँ के गरीब आदिवासियों एवम् परीक्षार्थियों के लिए बहुत बड़ी राहत प्राप्त होगी।

