रेलवे यात्री सुविधाओं से अंचल को होगा लाभ-सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह

Share

अनुपपुर

वेंकटनगर एवं निगौरा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित फुट ओवर ब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने रेलवे स्टेशन वेंकटनगर व निगौरा क्षेत्र को मिली फुट ओवर ब्रिज की सुविधा की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशनों एवं गाड़ियों में यात्री सुविधाओं के क्रमिक विकास के विस्तार का लाभ अंचल के लोगों को प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत शहडोल रेलवे स्टेशन पर कोच गाईडेंस डिस्प्ले बोर्ड की महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म में गाड़ियों के कोच के आने की सही स्थिति की जानकारी गाड़ी के आने के पूर्व ही मिलेगी। जिससे यात्रियों को गाड़ियों के आरक्षित, अनारक्षित कोचों में आसानी से प्रवेश करने में सुविधा होगी। यह सुविधा यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम व सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगी। लोकार्पण कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर मण्डल रेल प्रबंधक  देवराज द्वारा अतिथियों तथा उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए यात्री सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक  विकास कश्‍यप ने किया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles