
शहडोल
7 फरवरी 2023- संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग शहडोल मगन सिंह कनेश ने बताया कि कोषालय अधिकारियों, पेंशन अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा के साथ कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा के साथ फलोअप बैठक 8 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक में प्रधान महालेखाकार( लेखा एवं हकदारी) के दल तथा सभी कोषालय अधिकारियों द्वारा अब तक की गई कार्यवाही पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी तथा कार्य प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

