
प्रधानमंत्री मोदी ने एयरोइंडिया23 की झलकियां साझा की हैं।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; “एयरो इंडिया 2023 ने प्रदर्शित किया कि भारत रक्षा और एयरोस्पेस में प्रगति कर रहा है। यह विभिन्न देशों के लोगों को एक साथ एक मंच पर लाया है, जहां वह अपने नवाचारों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के येलहंका स्थित वायु सेना स्टेशन में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो- एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉरच्युनिटीज’ विषय पर एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की वृद्धि को प्रदर्शित करेगा। यह एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के लिए ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप स्वदेशी उपकरण/प्रौद्योगिकियां प्रदर्शित करेगा और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी करेगा।

