
बाजार पूंजीकरण लगभग 10.2 लाख करोड़ रुपए यानी लगभग 53 फीसद घट चुका है।
नई दिल्ली,

13 फरवरी
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयर सोमवार को नुकसान के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सात फीसद से ज्यादा टूटा | क्रेडिट रेटिंग एजंसी मूडीज ने समूह की चार कंपनियों के परिदृश्य को ‘स्थिर’ से ‘नकारात्मक’ कर दिया है, जिससे समूह के शेयरों पर प्रतिकूल असर पड़ा। हिंडनबर्ग की रपट जारी होने के बाद से अब तक कारोबारी सत्रों में अडाणी समूह की कंपनियों (अंबुजा, एसीसी और एनडीटीवी सहित) का बाजार पूंजीकरण लगभग 10.2 लाख करोड़ रुपए यानी लगभग 53 फीसद घट चुका है। सोमवार को बाजार में मिले-जुले रुख कारोबार के बीच समूह की कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए। ब्रोकरेज फर्म स्टाक्सबाक्स के शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा, कि 24 जनवरी से लेकर आज तक कारोबारी सत्रों में अडाणी समूह की कंपनियों (अंबुजा, एसीसी और एनडीटीवी सहित) का बाजार पूंजीकरण लगभग 10.2 लाख करोड़ रुपए यानी लगभग 53 फीसद घट चुका है। बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सोमवार को 7.03 फीसद के नुकसान से1,717.55 रुपए पर बंद हुआ। (SABHARजनसत्ता )

