नागरिक सुविधा: अवकाश दिवसों में खुले रहेगे पंजीयन कार्यालय

Share

भोपाल

नागरिकों की सुविधा के लिये मार्च में होली को छोड़ कर शेष अवकाश के दिनों में भी दस्तावेज के पंजीयन के लिये सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय एवं वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालयों को खुले रखने का निर्णय लिया गया है। अवकाश के दिनों में भी नागरिक पंजीयन सुविधा का लाभ लेते हुए पंजीयन संबंधी कार्यवाई कर सकते हैं। राज्य शासन ने सभी संबंधित कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी किये गये है।उल्लेखनीय है कि राजस्व की दृष्टि से माह मार्च 2023 अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने में होली को छोड़ कर सभी सार्वजनिक अवकाश में सभी जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन एवं शासकीय कार्य के लिये खुले रखने का निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित कार्यालय सार्वजनिक अवकाश 22, 23, 30 मार्च तथा शनिवार अवकाश दिवस 18 एवं 25 को खुले रहेंगे। सभी परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन को उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले पंजीयन कार्यालय खोले रखने के निर्देश दिये गये हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles