
शहडोल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूजा वस्त्रकार आलराउंडर खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने बोली लगाकर
1.9 करोड़ में खरीद लिया है। यह दिन उनके जीवन के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। पहली बार वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने जा रही हैं।
बताया कि दो बार घुटने की चोट से ग्रसित होने के बाद भी उसने अपनी प्रैक्टिस को जारी रखा। पूजा ने दोपहर को अपने पिता से फोन पर बात भी की |पूजा ने इस दौरान अपने घर के अन्य लोगों से भी बात की परिवार के लोगों में जितना उत्साह है, उतना शहर के लोगों में भी उत्साह है। लोग
काफी खुश हैं। महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में क्रिकेट की बारीकियां सिखाने वाले कोच आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि मेरे पास तो खुशी जाहिर करने के लिए शब्द ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी है कि जिस बेटी को उन्होंने इतने अच्छे ढंग से सिखाया आज वह इतने अच्छे मुकाम पर पहुंची है और यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे शहडोल पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं शहडोल क्रिकेट डिवीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील खरे का कहना है कि यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है और मुझे इतनी खुशी है जिसको बयान नहीं किया जा सकता।
(sabhar, naiduniya)

