
डिंडौरी
जिला प्रशासन के द्वारा जिले में 28 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का कार्यक्रम पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में धूमधाम से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योेेेजना की व्यापक तैयारियॉ की गई थी। मुख्यंमत्री कन्या विवाह योजना में डिंडौरी जिले के विकासखण्ड डिंडौरी, मेंहदवानी, शहपुरा, अमरपुर, समनापुर, बजाग एवं करंजिया के 300 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। गायत्री मंदिर डिंडौरी से दूल्हों की सामूहिक बरात निकाली गई। बारात बैंडबाजा और अतिशबाजी के साथ गायत्री मंदिर से जबलपुर बस स्टैंड, भारत माता चौक, उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए पुलिस परेड मैदान तक पहुची। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। विधि-विधान के साथ वर-वधुओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।

