
तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया कि भाजपा का उत्तर-पूर्व (North-East) के राज्यों में प्रभाव बढ़ा है। नागालैंड में सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन (NDPP-BJP Alliance) ने गुरुवार को 33 सीट जीतकर 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।
त्रिपुरा में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है। 2018 में भाजपा ने त्रिपुरा में 25 साल से काबिज वामपंथ को सत्ता से बाहर कर दिया था। मेघालय (Meghalaya) में भी भाजपा की स्थिति बेहतर हुई है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व के राज्यों में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे कर दिया है। अगले साल यानी 2024 में लोकसभा का आम चुनाव होगा। उससे पहले उत्तर-पूर्वी राज्यों में इस जीत से भाजपा में उत्साह का माहौल है।

