
शहडोल
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह की सरकार ने आज श्रम मूल्यों को समानता लाने के लिए तथा महिला श्रम सम्मान में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को भोपाल में एक भव्य समारोह में लांच किया. जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से उपस्थित महिलाओं को समझाते हुए कहा कि वे किसी भी हालत में किसी दलाल के चक्कर में नहीं फंसे हैं और अपने घर में बैठे, आपको आपके घर में शिविर लगाकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरे जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोई आयकर की जरूरत नहीं है कोई मूलनिवासी की जरूरत नहीं है उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा यदि आप ढाई लाख रुपए से कम वार्षिक आमदनी वाली हैं तो
आपको लाडली बहना योजना के तहत फार्म भरा कर उसका लाभ दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस योजना का पहली किस्त 10 जून को जारी की जाएगी आज उन्होंने सम्मेलन स्थल पर सविता नाम की महिला का फार्म खुद भरा और उनसे प्रश्न उत्तर के जरिए उपस्थित मध्य प्रदेश के तमाम महिलाओं को दिशानिर्देश समझाएं
आवेदन के लिए हर गाँव और वार्ड में लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना, बहनों का सम्मान बढ़ाने का महायज्ञ है। बहनों को योजना में आवेदन करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। हर गाँव और हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और आवेदन भरने में मदद करने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविरों की जानकारी पहले से दी जाएगी। बहनें योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बिचौलिए और दलाल के झाँसे में न आएँ। कोई भी कठिनाई होने पर फोन नम्बर 181 पर सूचना दी जाए।
बहनों की सुरक्षा के लिए बनाई जाएगी “लाड़ली बहना सेना”
मुख्यमत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा, मान-सम्मान और उन्हें प्रगति के सभी अवसर उपलब्ध कराने दृढ़ प्रतिज्ञ है। बहन-बेटियों को पेरशान करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शराब की दुकान के पास के अहाते बंद किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की ओर अगला कदम बढ़ाते हुए बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए “लाड़ली बहना सेना” भी बनाई जाएगी। बारहवीं कक्षा में शासकीय शाला में प्रथम आने वाली बेटी को ई-स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।
शहडोल में इसकी लाइव टेलीकास्ट दिखाई गई जहां पर कलेक्टर श्रीमती बंदना वैद्य सहित तमाम उच्च अधिकारी उपस्थित रहेइसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता प्रदान की.
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए भटकने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने आपके गाँव, आपके शहर और आपके वार्ड में अधिकारी-कर्मचारी की टीम आएगी और वहीं बैठ कर आवेदन भरवाएगी। आप बिल्कुल परेशान न हों। कलेक्टर ने कहा कि योजना को बहुत सरल बनाया गया है।

