दिनांक 06.03.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चुनिया में नाबालिक मृतिका का शव मिला है जिसकी हत्या की आशंका पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मौके की कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि नाबालिक मृतिका ने घर में 2 नाबालिक आरोपियो को चोरी करते देख लिया था जिस पर दोनो नाबालिक आरोपियों द्वारा घटना को छिपाने के उद्देश्य से नाबालिक बालिका की हत्या कर दी गई। कोतवाली पुलिस ने 2 नाबालिक आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं अधिकारियो को समुचित निर्देश दिये। घटना घटनास्थल में फारेंसिक टीम, डॉग स्कॉड की टीम एवं सायबर सेल शहडोल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलित कर निरीक्षण किया गया।

