चुनिया व खैरहा दुराचार-हत्या,आरोपियों के घर को जमीं दोज

Share

 शहडोल।

जिले के कोतवाली  के ग्राम चुनिया में नाबालिग की हत्या व खैरहा क्षेत्र में तीन वर्षीय से दुराचार के बाद मौत हो गई थी। दोनो घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ  जहा 10 वर्षीय नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपियों के घर को जमीं दोज करने कार्यवाही शुरू हुई । इसी प्रकार खैरहा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम करकरी में 3 वर्षीय मासूम के साथ  दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया।  दोनो वारदात के आरोपियों का मकान जमींदोज कर दिया गया।  बहरहाल आरोपी जेल में पहुंच चुके है। खैरहा में कार्यवाही में मौके पर एसडीम प्रगति वर्मा, थाना प्रभारी दिलीप सिंह, आरक्षक सतीश चौरसिया समेत पुलिस बल मौजूद रहा। इसी प्रकार चुनिया में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार समेत पुलिस अमला मौजूद रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चुनिया में गत 6 मार्च 2023 को नाबालिक बालिका की हत्या एवं दुष्कर्म से संबंधित जघन्य घटना 2 आरोपियो द्वारा कारित की गई थी जिस पर थाना कोतवाली द्वारा गंभीर धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर दोनो आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आज जिला प्रशासन द्वारा विधिवत जांच उपरांत आरोपीगणो द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना खैरहा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिरहटी में नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने संबंधी जघन्य घटना 2 आरोपियो द्वारा कारित की गई थी जिस पर थाना खैरहा द्वारा गंभीर धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आज जिला प्रशासन द्वारा विधिवत जांच उपरांत आरोपी भानू उर्फ रामानारायण ढीमर एवं राधेश्याम वर्मन उर्फ वितानी निवासी छिरहटी के द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की गई।
अब एक नई घटना क्रम में जैतपुर क्षेत्र में एक लड़की की लाश मिलने से माहौल तनाव में आ गया है|जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दर्शिला चौकी अंतर्गत ग्राम बिलटिकुरी में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव उसके घर के बाडी में बने कुंआ में मिला। जानकारी लगने के बाद डूबे पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।  मृतिका रिंकी पनिका पिता शिवकुमार पनिका उम्र-13 वर्ष का शव पानी में डूबे हुए दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को निकालवाया गया एवं पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार भेजा गया । फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles