
शहडोल
10 मार्च 2023- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को पत्र जारी कर कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतिवर्ष 08 मार्च को ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। 08 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण उक्त ग्राम सभा 9 से 15 मार्च तक आयोजित की जाए।
ग्राम सभाओं के चरणबद्ध आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित ग्रामों में सहज दृश्य स्थानों पर चस्पा किये जाए ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में ग्रामों में डोड़ी पिटवाकर ( मुनादी) करायी जाए। प्रत्येक ग्राम सभा के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अनुमोदन उपरांत नोडल अ
धिकारी की नियुक्ति की जाए तथा ग्राम सभाओं के आयोजन के पूर्व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षित किया जाए। ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान बैठक की वीडियोग्राफी की जाए भले ही वह मोबाईल रिकार्डिंग के माध्यम से हो, प्रत्येक नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि नियमानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन हो तथा ग्राम सभाओं के आयोजन का प्रतिवेदन एवं कार्यवाही विवरण की दो प्रति जनपद कार्यालय में नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की जावेगी। जनपद पंचायत द्वारा एक प्रति तत्काल जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेंगी ।

