वैचारिक क्रांति ही देश को पार लगाएगी :राकेश टिकैत

Share

मेरठ

किसान नेता राकेश टिकैRakesh Tikait, Rakesh Tikait News, Rakesh Tikait News in Hindiत ने लंबे समय से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने यूपी वेस्ट के मेरठ में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सबको गिरफ्तार करा रहे हैं, इसलिए इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “ये सबको एक-एक करके खूंटे में बांध रहे हैं। इनके खूंटे उखाड़ने पड़ेंगे…आएगा इनका भी टाइम। गांवों में शहरों में ढूंढे नहीं पावेंगे।”

मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क में किसानों की एक महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में वैचारिक क्रांति ही देश को पार लगाएगी। उन्होंने कहा, “ये पकड़-धकड़ कर रहे हैं सबके साथ में। एक दिल्ली का मंत्री पकड़ रखा है, जब तक वह केजरीवाल का नाम नहीं लेगा कि वो भी घोटाले में था, तब तक उसे नहीं छोड़ेंगे।”इससे पहले महापंचायत में शामिल होने के लिए राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। यहां पर टिकैत ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जेवर क्षेत्र के रन्हेरा गांव के लोगों ने भाकियू नेता राकेश टिकैत को 73 मीटर लंबी पगड़ी बांधी। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने किसानों के गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार का दावा 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने का था, लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

क्योंकि राकेश टिकैत को लगता है की सरकार का कार्यप्रणाली अपने विरोधियों के साथ बहुत ही असामान्य है और वह अनावश्यक कई मामलों में घेराबंदी करके अपने आलोचकों और विरोधियों को परेशान कर रही है   ( समाचार साभार जनसत्ता)


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles