वृद्ध महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी के विरूद्ध की गई सख्त कार्यवाही
शहडोल
17 मार्च 2023- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन में थाना जयसिंहनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनाडीखुर्द में गत 10 मार्च को एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म एवं हत्या से संबंधित घटना के आरोपी पुष्पराज सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कनाडीखुर्द के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उसके मकान को जमींदोज कर उसके कब्जे से लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि में किये
अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिसबल उपस्थित था।

