लाडली बहना योजना : शहर शहडोल में क्विक रिस्पांस टीम गठित 

Share

शहडोल : सोमवार, मार्च 27, 2023,

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन में नगरीय क्षेत्र शहडोल के समस्त वार्डों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पात्र लाडली बहनों को योजना का लाभ दिलवाने तथा ऑनलाइन आवेदन भरवाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम गठित किया गया है। जिसके तहत सभी वार्ड प्रभारियों को शिविर लगाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।  नगरीय क्षेत्र शहडोल में गठित क्विक रिस्पांस टीम वार्ड में शिविर लगाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शिविर के एक दिन पूर्व प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिया गया है। जिससे सभी पात्र लाडली बहना शिविर में आकर अपना आवेदन ऑनलाइन भरवा सकेंगे। रिस्पांस टीम द्वारा प्रतिदिन की किए गए कार्य की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कार्यालय शहडोल में देंगे। क्विक रिस्पांस टीम की सतत मॉनिटरिंग मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल द्वारा की जाएगी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles