
इंदौर (मध्यप्रदेश), 31 मार्च इंदौर के जिस पटेल नगर स्थित मंदिर के नीचे बरसों दबी रही बावड़ी में गिरकर 36 श्रद्धालु काल के गाल में समा गए, वहां अब शोक का चुभने वाला सन्नाटा पसरा है।.
मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को हुए अब तक 36 शव निकाले जा चुके हैं. वहीं सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. इंदौर संभाग के आयुक्त ने बताया है कि NDRF के बाद सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. रात में बावड़ी से 20 लाशें निकाली गईं. रामनवमी के दिन गुरुवार को दिन में लगभग 11:30 बजे ये हादसा हुआ था, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया. इस हादसे में एक दो नहीं बल्कि अब तक 36 जानें जा चुकी हैं.

