
नयी दिल्ली, 8 अप्रैल (भाषा)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरदित्य सिंधिया, हिमंत विश्व शर्मा और पार्टी छोड़ने वाले कुछ अन्य नेताओं पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि अडाणी मामले पर सच्चाई छिपाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाया जा रहा है।.उन्होंने ट्विटर पर अडाणी का हवाला हुए गुलाम, सिंधिया, किरण (रेड्डी) और अनिल (एंटनी) के नाम लिखे और कहा, ‘‘ सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है – अडाणी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये की बेनामी रकम किसकी है?’’.

