
शहडोल 12 अप्रैल 2023-
कमिश्नर राजीव शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर सभागार में संभाग यातायात नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कमिश्नर यातायात व्यवस्था को और शहडोल संभाग की सभी शासकीय शालाओं में प्रार्थना के समय में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए। बैठक में कमिश्नर ने जिलेवार यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग में दुर्घटनाओं को रोकने के लिये चिन्हित ब्लैक स्पाॅटों में संकेतक बोर्ड शीघ्र लगाए जाऐ। साथ ही शहडोल संभाग के सभी प्रमुख मार्गाें में हेल्पलाइन संकेतक बोर्ड लगाए जाए तथा गति सीमा निर्धारक बोर्ड भी लगाए जाए। कमिष्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये इलेक्ट्रीक सिग्नल को पुनः प्रारंभ किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि शहडोल एवं बुढार में पृथक ट्रांसपोर्ट नगर के लिये कितनी भूमि की आवष्यकता होगी इसका आंकलन करें तथा पृथक ट्रांसपोर्ट नगर के लिये भूमि आवंटित करने की कार्यवाही करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये कि शहडोल संभाग के नगरों में टैªफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये पार्किंग स्थल बनाए इसके लिये पार्किंग स्थल चिन्हित करें और पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यातायात प्रभारियों द्वारा बताया गया कि शहडोल संभाग में प्रमुख सड़कों के किनारे संचालित किये गये ढाबों में वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था नही होने के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है जिस पर कमिश्नर ने संभाग के सभी कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि सड़कों के किनारे संचालित ढाबों का डायवर्सन है या नही देखे और ढाबों संचालकों से वाहनों को खडे करने के लिये पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करायें।
बैठक में कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये कि सड़कों में घूमने वाले अवारा पशुओं से दुर्घटना घटित न हो इसके लिये पशुओं के सिंगों में रिप्लेक्टर लगाने के निर्देश कमिश्नर ने दिये। कमिश्नर ने कहा कि शहडोल के सड़कांे में घूमने वाले पशुओं की सुरक्षा के लिये गौ सेवकों का भी सहयोग लिया जाए।बैठक में एडीजी श्री डीसी सागर ने सुझाव दिया कि स्कूली बच्चों और उनके परिजनांे को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जाए। यातायात नियमों का निरंतर उल्लघन करने वालों व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करते है हेल्मेट नही लगाते है उन पर भी कार्यवाही करें। बैठक में यातायात संबंधी अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।बैठक में पुलिस उप महानिदेषक डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर उमरिया,डाॅ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, कलेक्टर अनूपपुर आशीष वशिष्ट पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, उमरिया पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
ग्राम सभाओं का आयोजन 14 से 18 अप्रैल तक
शहडोल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के चरणबद्ध आयोजन की सूचना ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल तथा संबंधित ग्रामों की सहज दृश्य स्थानों पर चस्पा किये जाये। ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में ग्रामों में डोडी पिटवाकर (मुनादी) करायी जाये । प्रत्येक ग्राम सभा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के अनुमोदन उपरांत नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएं। जनपद पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षित किया जाये। ग्राम सभाओ के आयोजन के दौरान बैठक की विडियोग्राफी की जाए, भले ही वह मोबाइल की रिकाडिंग के माध्यम से हो । प्रत्येक नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि नियमानुसार ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन हो तथा ग्राम सभा आयोजन का प्रतिवेदन एवं कार्यवाही विवरण दो प्रतियों में नोडल अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत में प्रस्तुत की जावेगी ।

