
19 अप्रैल (भाषा) भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गयी है और वह चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है, लेकिन चीन ने इस रिपोर्ट को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उसके पास अब भी 90 करोड़ से अधिक लोगों का गुणवत्ता वाला मानव संसाधन है।.संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के ताजा आंकड़ों के अनुसार 142.86 करोड़ आबादी के साथ भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है और सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है।,
भारत के दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र का पूर्वानुमान है कि देश की जनसंख्या अगले तीन दशक तक बढ़ती रह सकती है और उसके बाद यह घटना शुरू होगी।.भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है।.
कोविड भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 63,562 है सक्रिय मामलों की दर 0.14 प्रतिशत है स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.67 प्रतिशत हैबीते चौबीस घंटों में 8,175 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,50,649 है पिछले 24 घंटों में 10,542 नए मामले सामने आएदैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.39 प्रतिशत हैसाप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 5.14 प्रतिशत हैअब तक 92.46 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,40,014जांच की गई
नयी दिल्ली, (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में हरियाली बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार लोगों को उनके दरवाजे पर मुफ्त में छोटे पौधे और गमले उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को यह जानकारी दी।.‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में राय ने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधों की उच्च मृत्यु दर वाली प्रजातियों की पहचान करने और स्थानंतरित किए गए पेड़ों पर मिट्टी व अन्य कारकों के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक टीम गठित की जा रही है, ताकि उनकी उत्तरजीविता दर में सुधार किया जा सके।.

