
बुरहानपुर
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले को जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने की सबसे ज्यादा खुशी बुरहानपुर की महिलाओं को हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में सिविल सेवा दिवस पर गरिमापूर्ण समारोह में बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भाव्या मित्तल को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सरकार और नागरिकों के परस्पर सहयोग और समन्वय का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यक्रमों और प्रक्रियाओं में नवाचार को निरंतर प्रोत्साहित किया है। इसी गाँव की दीपिका श्याम सोनी बताती हैं कि गाँव में पानी से संबंधित बहुत सारी परेशानियाँ थी। नई बहुओं को भी दूर कुओं से पानी लाना पड़ता था। अब पानी मिलने से हमारी बडी समस्या खत्म हो गई है। हर गाँव में पानी पहुँचा कर बुरहानपुर ने देश को एक नई दिशा दिखाई है। जल जीवन मिशन में अब तक प्रदेश के 51 लाख 15 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। सभी 254 गाँव में “हर घर जल” योजना से पानी पहुँचाया जा रहा है। ये गाँव “हर घर जल” प्रमाणित हुए हैं।
कोविड-19 अपडेट
21 APR 2023 PIB बीते चौबीस घंटों में 3,647 टीके लगाए गए भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 66,170 है सक्रिय मामलों की दर 0.15 प्रतिशत है स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.67 प्रतिशत हैबीते चौबीस घंटों में 10,780 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,72,256 है पिछले 24 घंटों में 11,692 नए मामले सामने आए दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.09 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 5.33 प्रतिशत हैअब तक 92.50 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,29,739 जांच की गई|
कर्मचारी चयन मण्डल की सभी परीक्षाओं का एक बार ही लिया जाएगा परीक्षा शुल्क
भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 21, राज्य शासन ने कर्मचारी चयन मण्डल के माध्यम से होने वाली सभी परीक्षाओं में वन टाइम परीक्षा शुल्क लेने और रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करने का आदेश जारी किया है, जो आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगा। अब मण्डल की समस्त परीक्षाओं में उम्मीदवार से एक बार ही परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।आवेदक को मात्र एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने पर निर्धारित परीक्षा और पोर्टल शुल्क देना होगा। आवेदक को इसके बाद कर्मचारी चयन मण्डल की किसी भी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन भरते समय एम.पी. ऑनलाइन का निर्धारित पोर्टल शुल्क यथावत देना होगा।

