अवैध रेत खनन के कारोबार की निर्भीकता का परिणाम उमरिया जिले में एक बार पुनः प्रमाणित हुआ है जब नरेंद्र सिंह एक शादी में शामिल जा रहे थे तभी माफिया गिरी में उनकी दुर्घटना में मौत हो गई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के उमरिया जिले में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन लगातार चल रहा है इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला है जहां अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक भाजपा के नेता के भाई को कुचल दिया है। जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है।दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले का है जहां भाजपा महामंत्री के भाई मृतक नरेंद्र सिंह सैयाम दूसरे गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है।
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हंगामे के कारण अभी तक तो को बीच सड़क पर से नहीं उठाया गया है। वहीं अवैध रेत उत्खनन को लेकर लगातार लोगों का विरोध चल रहा था लेकिन अब भाजपा के नेता भी उस में मौत का शिकार हो गया है।आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह सैयाम के भाई भाजपा के जिला महामंत्री हैं और पूर्व जिला पंचायत के सदस्य भी हैं


