यौन उत्पीड़न :  बृजभूषण  के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी आज दर्ज की जाएगी;सॉलिसिटर जनरल

Share

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा)

Under-fire Brij Bhushan says will attend Sunday's Wrestling Federation AGM - Hindustan Times

दिल्ली पुलिस ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ को बताया कि प्राथमिकी आज दर्ज की जाएगी। मेहता ने पीठ से कहा, ”हमने प्राथमिकी दर्ज करने का फैसला किया है। यह आज दर्ज की जाएगी।

Star Indian wrestlers restart protest against Brij Bhushan Singh - INDIA - GENERAL | Kerala Kaumudi Online       पीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को खतरे की धारणा का आकलन करने और यौन उत्पीड़न की कथित शिकार नाबालिग लड़कियों में से एक को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का भी निर्देश दिया। देश के शीर्ष पहलवान इस मामले को लेकर रविवार से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. (पीटीआई)।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिजभूषण सिंह सांसद भारतीय जनता पार्टी के खिलाफमहिला खिलाड़ियों के साथ यौन प्रताड़ना और यौन अपराधियों आदि के संबंध में लगे आरोपों को लेकर जंतर मंतर में धरने पर बैठे महिला पहलवानों और उनके समर्थन में पुरुष पहलवानोंपर धरने की कार्यवाही को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष उड़न परी पीटी उषा ने कहा है “यह अनुशासनहीनता है

एथलीटों का सड़कों पर उतरते देखना दुखदः नीरज (वार्ता) भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ाNeeraj Chopra becomes the second Indian to win a medal at the World  Athletics Championship | GQ India ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानोंके समर्थन में उतरते हुए शुक्रवार को कहा कि खिलाड़ियों को सड़कों पर देखना दुखद है और इन्हें जल्द से जल्द इंसाफ मिलना चाहिए। टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज ने ट्वीट किया, “हमारे एथलीटों को न्याय के लिए सड़कों पर उतरते देखना दुखद है। उन्होंने हमारे महान देश का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरव दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है।”
भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, “एक राष्ट्र के रूप में हर व्यक्ति की अखंडता और गरिमा की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वह एथलीट हो या न हो। जो हो रहा है वह नहीं होना चाहिए।”

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles