
नई दिल्ली, 29 अप्रैल
मौसम विभाग ने अगलेपांच दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में तेज आंधी के साथ के बारिश और ओले की चेतावनी जारी की है। पूरे मई माह में पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहने और कुछ दिन लू चलने का पूर्वानुमान है जबकि पश्चिम उत्तर और पश्चिम-मध्य भारत कुछ हिस्सों में रात में मौसम गर्म रहने और दिन में
औसत से कम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि मई के दौरान पश्चिम-उत्तर और पश्चिम-मध्य भारत में औसत या उससे अधिक
बारिश होने की संभावना है जबकि पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में कम बारिश हो सकती है। महापात्र ने बताया कि कि मई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों राहित देश के पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य हिस्सों में
सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। साथ ही, गई में बिहार, झारखंड, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी मध्य प्रदेश,तेलंगाना और तटीय गुजरात के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
.उन्होंने कहा कि मौसम संबंधी अधिकतर माडल मई से मानसून के दौरान क्षेत्र के गर्म होने का संकेत दे रहे हैं। ऐसा बताया जाता है कि अल नीनो या भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने का भारत में मानसूनी बारिश पर प्रभाव पड़ता है। इसकेअलावा, हिंद महासागर में समुद्र की सतह (जिसे हिंद महासागर द्विध्रुव या आइओडी भी कहते हैं)
के तापमान जैसे अन्य कारक भी मौसम को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुवीय स्थितियां भारतीय मानसून के पक्ष में और अल नीनो के प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए जानी जाती हैं। इस महीने की शुरुआत में विभाग ने 87 सेंटीमीटर की लंबी अवधि के औसत (एलएपी) की 96 फीसद बारिश होने की संभावना जताई थी।
इसका अनुगामी पश्चिमी विक्षोभ एक मई से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करना शुरू करेगा और इसके असर से मध्य क्षोभ मंडल में अरब सागर से आने वाली नमी युक्त दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं तथा बंगाल की खाड़ी से निचले क्षोभ मंडल में आने वाली आद्रं पुरवा हवाओं का आना आरंभ होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी व बिजली कड़कने
के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है।

