
तुरुवेकेरे (कर्नाटक),
एक मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है।.राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आरोप को लेकर यह बात कही कि कांग्रेस की ओर से उन्हें 91 बार अपशब्द कहे गए।.राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि उन्हें अपने बारे में बात करने के बदले कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के काम और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए।.उन्होंने यहां तुमकुरु जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आप (प्रधानमंत्री मोदी) कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने के लिए आते हैं, लेकिन आप कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं। आप अपने बारे में बोलते हैं। आपको यह बताना चाहिए कि आपने पिछले तीन साल में कर्नाटक में क्या किया? आपको अपने भाषणों में इस बारे में बताना चाहिए कि अगले पांच साल में आप क्या करेंगे, आप युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए क्या करेंगे?’’.
अहमदाबाद, (भाषा) पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी के एक ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।.ऐसा आरोप है कि गढ़वी ने एक ट्वीट कर दावा किया कि केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100 कड़ियों पर अब तक करदाताओं के 830 करोड़ रुपये खर्च कर दिये हैं
रायपुर, भाजपा से इस्तीफा दे चुके आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कई दिनों से भाजपा से नाराज चल रहे नंदकुमार की पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाने की चर्चा प्रदेश भर में चल रही थी, जो आखिरकार सच साबित हुई।

