चित्रकूट शहर में छ: को, लड़की के कथित बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार

Share

सतना(भाषा)।मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट शहर में पुलिस ने छह लोगों को एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चित्रकूट के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) आशीष जैन ने शनिवार को बताया कि पुलिसने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पीड़िता पर हुए हमले के लिए उसके एक परिचित और पांच नाविकों को गिरफ्तार किया है।अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़िता के माता-पिता के साथ हैदराबाद में काम करता था। पीड़िता के माता पिता ने उसे अपनी बेटी के उपचार में सहायता के लिए अपने सतना स्थित घर पर बुलाया था।
हालांकि यह नाबालिग लड़की को डाक्टर के पास ले जाने के बजाय उसे चित्रकूट ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी मां के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया और भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पावसो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गयाआरोपियों को अदालत में पेश सबसे छोटा आरोपी 18 साल का  आरोपियों में लड़का है।

जबलपुर,  (भाषा)।Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) / Twitter इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत पार्टी की नेता प्रियंका गांधी अगले महीने जबलपुर से करेंगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर 2018 को हुआ था। जबलपुर के महापौर और कांग्रेस के नगर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने  बताया कि प्रियंका यहां 12 जून को पार्टी के अभियान और ‘संकल्प 2023’ की शुरुआत करेंगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव जबलपुर में दो किलोमीटर का रोड शो भी करेंगी और एक रैली कोसंबोधित करेंगी।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles